Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » CHHATTISGARH » तेज रफ्तार ओवरलोड हाईवा का कहर: सारंगढ़ में बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम

तेज रफ्तार ओवरलोड हाईवा का कहर: सारंगढ़ में बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम

सारंगढ़–बिलाईगढ़ :-  नगर के गढ़ चौक की सड़क एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बन गई। शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंफर और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है। ओवरटेक और धूल बनी जानलेवा
स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़ चौक सहित आसपास की सड़कों पर लंबे समय से उड़ रही फ्लाई ऐश दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। सड़क पर धूल और फ्लाई ऐश की परत के कारण वाहन चालकों को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि खदानों में बिना अनुमति फ्लाई ऐश पाटे जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया।
भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले भी इस स्थान पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। सोशल मीडिया में भी आक्रोश
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। नागरिकों ने सड़क पर उड़ती फ्लाई ऐश, यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद यदि हालात नहीं सुधरते, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग अधिवक्ता अनुरोध पटेल ने सड़क की नियमित सफाई, फ्लाई ऐश परिवहन पर सख्ती, भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है। साथ ही कहा कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cricket Live

Horoscope

Share Market