Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » CHHATTISGARH » छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल,,, जिला खाद्य अधिकारियो का तबादला

छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल,,, जिला खाद्य अधिकारियो का तबादला

सारंगढ़ छत्तीसगढ़ –  छत्तीसगढ़ शासन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से राज्य के कई जिलों में पदस्थ खाद्य अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में मैदानी जिलों से लेकर संभागीय स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ कुछ खाद्य अधिकारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। विभाग का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Cricket Live

Horoscope

Share Market

[the_ad id="180"]