Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बिलाईगढ़ पुलिस का एक्शन: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी दबोचा गया

बिलाईगढ़ पुलिस का एक्शन: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी दबोचा गया

सारंगढ़–बिलाईगढ़ :- बिलाईगढ़। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक बड़े मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी कौशिक प्रधान (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7.71 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामलाल साहू (58 वर्ष), निवासी पवनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 फरवरी की रात परिवार सहित घर में ताला लगाकर कसडोल गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 3000 रुपये नगद तथा आधार कार्ड अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। शादी समारोह में आए टेंट, कैटरिंग और कैमरा कर्मियों से पूछताछ के दौरान कौशिक प्रधान संदिग्ध पाया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6 तोला 2 ग्राम सोने के जेवरात (करीब 5.59 लाख रुपये), 800 ग्राम चांदी के जेवरात (करीब 1.79 लाख रुपये), 3000 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

इनका रहा विशेष योगदान:
विवेचक प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र बघेल, साइबर प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री तथा डॉग हैंडलर बहादुर थापा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cricket Live

Horoscope

Share Market