बेमेतरा जिला:– कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा आज बेमेतरा विधानसभा के कठिया और किरीतपुर धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
कठिया केंद्र में फैली अव्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की और किसानों से सीधे चर्चा की। किसानों ने बताया कि केंद्र में व्यवस्थाएँ पूरी तरह बिगड़ी हुई हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।
पूर्व विधायक छाबड़ा ने समिति प्रबंधक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि—
किसान कतई परेशान नहीं होने चाहिए
टोकन वितरण में पारदर्शिता रखें
जितना शासन का नियम है उतना ही वजन लें, अतिरिक्त वजन की जबरन मांग न करें
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रही, इसलिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि किसानों को न्याय मिल सके।
Post Views: 139









Users Today : 4