Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मां नाथलदाई क्रेशर पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, बिना लीज खनिज और पत्थर परिवहन का दावा

मां नाथलदाई क्रेशर पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, बिना लीज खनिज और पत्थर परिवहन का दावा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- मां नाथलदाई क्रेशर को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर से बिना वैध लीज के खनिज एवं पत्थर का उत्खनन और परिवहन किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहनों के माध्यम से खनिज एवं पत्थर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण क्षेत्र की सड़कों पर धूल और मिट्टी का गुबार उड़ रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लंबे समय तक उड़ती धूल और धक्कड़ के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी  प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि क्रेशर संचालन और खनिज परिवहन से संबंधित सभी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो शासन-प्रशासन द्वारा इसकी जांच होनी चाहिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर संचालक बंटी अग्रवाल द्वारा कथित तौर पर नियमों की अनदेखी की जा रही है और प्रशासन का कोई प्रभावी डर दिखाई नहीं दे रहा है।

अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और  क्रेशर संचालक बंटी अग्रवाल के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

क्रेशर संचालक बंटी अग्रवाल
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Cricket Live

Horoscope

Share Market

Also Read This

[the_ad id="180"]