Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन थानों में 64 लीटर महुआ शराब जब्त

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन थानों में 64 लीटर महुआ शराब जब्त

घरघोड़ा ने दो अलग-अलग रेड कार्रवाई में 27 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा

छाल पुलिस ने ग्राम खर्रा में लगातार दो रेड कार्रवाई कर 27 लीटर महुआ शराब जब्त की

भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम कछार में महिला आरोपिया को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा

घरघोड़ा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “अवैध शराब कारोबार करने वालों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा, अवैध शराब कारोबार में संलिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़, 18 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आज भूपदेवपुर, घरघोड़ा और छाल थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर कुल 64 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की तथा 5 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

घरघोड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग रेड कार्रवाई में 27 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम अमलीडीह में मुखबिर सूचना पर आरोपी धनीराम राठिया के घर दबिश दी, जहां आरोपी अपने घर में शराब बिक्री करते मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने वार्ड नंबर 05 गोहडीडीपा में महिला आरोपिया अनिला यादव के घर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी अपने घर परछी में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही थी। पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी महिला- अनिला यादव पिता स्व. मंगलू यादव उम्र 27 साल सा. वार्ड नंबर 05 गोहडीडीपा घरघोडा, थाना घरघोडा जिला रायगढ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, विक्रमसिंह चौरसिया आरक्षक उद्योराम पटेल, मनोज जोल्हे महिला आरक्षक संम्पत्ती भगत की अहम भूमिका रही है ।

छाल पुलिस ने ग्राम खर्रा में लगातार दो रेड कार्रवाई कर 27 लीटर महुआ शराब जब्त की थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम खर्रा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर लगातार दो स्थानों पर दबिश दी गई। पहली कार्रवाई में आरोपी परदेशी धनवार पिता सुखराम उर्फ चित्राम उम्र 40 वर्ष साकिन खर्रा थाना छाल को उसके बाड़ी में शराब बिक्री करते पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम 100 रूपये बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में आरोपी बंधन धनवार को भी उसके बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी बंधन धनवार पिता सोनसाय धनवार उम्र 56 वर्ष साकिन खर्रा के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम बरामद कर जब्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

भूपदेवपुर पुलिस ने महिला आरोपी के बाड़ी में रेड कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त की आज दिनांक 18 मई 2026 को उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस टीम ग्राम कछार में पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपिया ललिता राणा के घर पीछे बाड़ी में पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ शराबी भाग निकले। मौके पर रेड कार्रवाई कर आरोपी महिला के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपिया ललिता राणा पिता रामप्रसाद राणा उम्र 40 वर्ष साकिन कछार चंदन डीपापारा थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन भी इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Cricket Live

Horoscope

Share Market

[the_ad id="180"]