Home » SARANGARH BILAIGARH NEWS » सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: XUV 300 की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम

सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: XUV 300 की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ रफ्तार के बेकाबू कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। ग्राम बंजारी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात XUV 300 वाहन ने एक राहगीर को ऐसी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पलक झपकते ही खत्म हुई जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय ग्राम बंजारी के ही निवासी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है।

सड़कें अब सफर का जरिया नहीं, बल्कि मौत का कॉरिडोर बनती जा रही हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही ने आज फिर एक मासूम जान लील ली।

सड़क पर उतरा ग्रामीणों का गुस्सा, नेशनल हाईवे जाम।

घटना से भड़के और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और बेलगाम दौड़ते वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर डटकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

ग्रामीणों की मांगें:

फरार अज्ञात XUV चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद

हादसे और चक्काजाम की सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच चुकी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात को बहाल किया जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Cricket Live

Horoscope

Share Market

[the_ad id="180"]