Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » परसदा के पास पुल के नीचे पलटा सरिया से लोड छह चक्का वाहन, बड़ा हादसा टला

परसदा के पास पुल के नीचे पलटा सरिया से लोड छह चक्का वाहन, बड़ा हादसा टला

सारंगढ़–बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में एक बड़ी घटना परसदा के समीप पुल के नीचे सामने आई है, जहां सरिया से लोड एक छह चक्का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन रायगढ़ से सरिया लोड कर शिवरीनारायण की ओर जा रहा था। यह हादसा सुबह तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। वाहन चालक ने बताया कि पुल पर पहुंचते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार 14 चक्का वाहन को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया, जिससे सरिया से भरा वाहन पलट गया।
हादसे के समय वाहन में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद संबंधित 14 चक्का वाहन मौके से निकल गया।
उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी दो बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Cricket Live

Horoscope

Share Market