
घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35–40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है
प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह की स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस मौत के कारणों को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति रात में परिसर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत प्राकृतिक है या किसी अन्य कारण से हुई है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा मामले की जांच जारी है
Post Views: 111









Users Today : 4