

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सामाजिक आस्था और परंपरा का निर्वहन करते हुए संजू लहरे जी एवं उनके परिवार द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की जटखम पर पूरे विधि-विधान के साथ नया झंडा चढ़ाया गया। इस पावन अवसर पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ उपस्थित रहे और बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय रहा। ग्रामीणों ने बाबा गुरु घासीदास जी के बताए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। झंडा चढ़ाने के बाद पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
इस अवसर पर भारत संचार न्यूज़ के सामान्य सह संपादक राधे भारती जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारे और समानता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर बाबा गुरु घासीदास जी के जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाया।










Users Today : 4